केसीसी बैंक को जल्द मिलेगा चेयरमैन, OTS विवाद के बाद भंग हुए बोर्ड की जगह नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी – भारत केसरी टीवी

केसीसी बैंक को जल्द मिलेगा चेयरमैन, OTS विवाद के बाद भंग हुए बोर्ड की जगह नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

प्रदेश के सबसे बड़े सहकारी बैंकों में शुमार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) में लंबे समय से चल रहा प्रशासनिक दौर जल्द समाप्त होने वाला है। हिमाचल प्रदेश सरकार बैंक को नया चेयरमैन और निदेशक मंडल (बीओडी) देने की अंतिम तैयारी में है। सियासी के गलियारों में चर्चा है कि आगामी पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले ही सरकार इन नियुक्तियों पर मुहर लगा सकती है। इस कदम को बैंक के कामकाज को लोकतांत्रिक तरीके से बहाल करने और चुनावी लाभ के नजरिए से भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। बैंक की मौजूदा स्थिति की बात करें तो यहां वर्तमान में कोई निर्वाचित बोर्ड नहीं है। धर्मशाला के डिविजनल कमिश्नर संदीप कुमार बतौर प्रशासक बैंक का जिम्मा संभाल रहे हैं। वहीं, बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार नगर निगम धर्मशाला के कमिश्नर जफर इकबाल को सौंपा गया है।

गौर हो कि प्रदेश सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएम) का मामला गरमाने और ऋण निपटान की प्रक्रियाओं पर सवाल उठने के बाद बैंक की पूरी बीओडी को ही भंग कर दिया था। उस समय बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर काफी राजनीतिक उठापटक देखने को मिली थी, जिसके बाद सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए बैंक की कमान प्रशासक को सौंप दी थी। अब जबकि स्थितियां सामान्य हो रही हैं, सरकार नए चेहरों के साथ बैंक को एक नई दिशा देने की योजना बना रही है। सरकार के पास संभावित नामों का पैनल लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री स्तर पर इस पर विचार-विमर्श अंतिम चरण में है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000