PM स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को 2030 तक सस्ता लोन, इन वर्गों पर खास फोकस – भारत केसरी टीवी

PM स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को 2030 तक सस्ता लोन, इन वर्गों पर खास फोकस

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ा, महिलाओं और कमजोर वर्गों पर खास फोकस

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि स्कीम को मार्च 2030 तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत कोविड महामारी के दौरान रेहड़ी-पटरी और ठेला वाले छोटे कारोबारियों के लिए शुरू किया था, जो सरकार की और से मिली आर्थिक मदद से अपना खुदका रोजगार कर सकें। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देशभर में 75.5 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। इनके लिए 112 लाख से ज्यादा ऋण स्वीकृत किए गए हैं।

योजना के तहत कुल 17,800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा लाभार्थियों को लगभग 800 करोड़ रुपए ब्याज सबसिडी और डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन के रूप में दिए गए हैं। योजना के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि लगभग 70 प्रतिशत लोग वंचित और कमजोर वर्गों से आते हैं। सरकार की स्वनिधि से समृद्धि पहल के तहत 50 लाख से अधिक परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है।

बिना गारंटी के मिलता है ऋण

पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के चरणबद्ध तरीके से ऋण दिया जाता है। पहली बार 15000 रुपए, दूसरी बार 25000 रुपए और तीसरी बार 50000 रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज सबसिडी भी मिलती है। साथ ही उन्हें भविष्य में अधिक राशि का ऋण लेने की सुविधा भी दी जाती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000