मुख्यमंत्री सुक्खू ने मशोबरा बालिका आश्रम में बच्चों संग मनाई दिवाली, मिठाइयां और पटाखे बांटकर दिया परिवार जैसा प्यार; बोले- सरकार निभा रही माता-पिता की जिम्मेदारी – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मशोबरा बालिका आश्रम में बच्चों संग मनाई दिवाली, मिठाइयां और पटाखे बांटकर दिया परिवार जैसा प्यार; बोले- सरकार निभा रही माता-पिता की जिम्मेदारी

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में प्रदेश के ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ यानी राज्य के बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ पटाखे जलाए और उन्हें मिठाइयां, फल व पटाखे वितरित किए।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि यही वजह है कि वह समय-समय पर उनसे मिलने आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों का दौरा कर वह बच्चों की समस्याओं और जरूरतों को समझते हैं, ताकि उनके कल्याण के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

 

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार के पास बच्चों के कल्याण और बेहतर भविष्य के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं। सरकार बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। इसके अलावा उन्हें घर बनाने और विवाह से जुड़े खर्चों के लिए भी आर्थिक मदद दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में इन संस्थानों में छात्रावासों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर उनके माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है।

 

उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही मेहनत करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखेगी और वह स्वयं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी करते हैं।

 

इस अवसर पर मशोबरा बालिका आश्रम की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रत्न, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्य

क्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000