कैबिनेट बैठक की तारीख तय, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर – भारत केसरी टीवी

कैबिनेट बैठक की तारीख तय, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

मदन शर्मा

Advertisement

मुख्यमंत्री ने 13 को बुलाई कैबिनेट

Advertisement

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 13 नवंबर दोपहर बाद शिमला में तय की गई है। इससे पहले दिवाली से पूर्व शनिवार को कैबिनेट की बैठक करने की कोशिश थी, लेकिन यह नहीं हो पाई थी। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को 13 तारीख की बैठक के लिए नोटिस जारी कर दिया है। यह कैबिनेट इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य सरकार 16 से 21 नवंबर के बीच शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला जा रही है। विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में पारित होने वाले विधेयकों का मामला भी इस कैबिनेट बैठक में लगाया जाएगा। बैठक का नोटिस जारी होने के बाद मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को कैबिनेट के लिए एजेंडा तैयार करने को कहा है

Advertisement

सरकार गांव के द्वारा के तहत मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को भी कैबिनेट में लाया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर भी निर्णय ले सकता है। इस स्कीम के तहत राज्य सरकार दो गारंटियों, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपए और गरीब परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया गया है, को भी पूरा कर सकता है। इसी महीने से इस स्कीम को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री खुद चंबा दौरे के दौरान कर चुके हैं

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000