विजिलेंस थाने में सुधीर शर्मा से पूछताछ, अढ़ाई घंटे तक सवाल-जवाब, कचहरी चौक पर उमड़े कार्यकर्ता – भारत केसरी टीवी

विजिलेंस थाने में सुधीर शर्मा से पूछताछ, अढ़ाई घंटे तक सवाल-जवाब, कचहरी चौक पर उमड़े कार्यकर्ता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विधायक सुधीर शर्मा मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के धर्मशाला स्थित कार्यालय में जांच में शामिल हुए। यह मामला संख्या 06/2026 से जुड़ा है, जो 29 जुलाई, 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी। विजिलेंस के नोटिस के पालन में सुधीर शर्मा मंगलवार सुबह 11:30 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नोटिस के जवाब में लिखित जवाब भी जांच अधिकारी को सौंपा। इसके बाद उनसे करीब अढ़ाई घंटे तक पूछताछ की गई। विजिलेंस के अनुसार पूछताछ के दौरान सुधीर शर्मा से कई तरह के वित्तीय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मांगे गए थे। इनमें शेयर और दूसरी प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री और उन्हें बेचने या सरेंडर करने से जुड़े रिकॉर्ड, डीमैट खाते, ब्रोकर और बैंक खातों से हुए लेन-देन की जानकारी शामिल थी। इसके अलावा जमीन और अन्य अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज तथा इनके भुगतान का बैंक रिकॉर्ड भी मांगा गया था। जांच एजेंसी ने धर्मशाला के रक्कड़ में बने सुधीर शर्मा के बहुमंजिला मकान के निर्माण को लेकर भी विस्तृत रिकॉर्ड मांगा है। इसमें मकान बनाने में हुए खर्च के बिल और वाउचर, भुगतान का विवरण, निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों के नाम और उनके पूरे पते व अन्य जानकारी, ठेकेदारों ने कितना काम किया और उन्हें कितनी रकम का भुगतान किया गया, इसकी जानकारी शामिल है।

विजिलेंस ने भुगतान की तारीख, भुगतान किस माध्यम से किया गया और उससे जुड़े बैंक रिकॉर्ड भी मांगे हैं। इसके अलावा सुधीर शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर वाहनों की खरीद और उन्हें खरीदने के लिए जुटाए गए पैसे का विवरण, निजी ऋण और अन्य लोगों

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000