कौशल विकास आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव : राज्यपाल कविंदर गुप्ता – भारत केसरी टीवी

कौशल विकास आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव : राज्यपाल कविंदर गुप्ता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर कार्यबल तैयार करने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की सबसे मजबूत आधारशिला है। वे आज सरस्वती विद्या मंदिर, शिमला में जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) शिमला द्वारा आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

 

राज्यपाल ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि कौशल व्यक्ति को समाज में प्रभावी योगदान देने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कौशल विकास योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव हिमाचल प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विभिन्न केंद्रीय कौशल विकास योजनाओं के तहत अब तक प्रदेश के 4,86,288 युवाओं को प्रशिक्षण या लाभ प्रदान किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1,77,549 युवा, जेएसएस कौशल विकास योजना के तहत 95,942 युवा, राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के तहत 48,947 युवा, तथा क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम एवं आईटीआई संस्थानों के माध्यम से 1,63,850 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

 

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्किल, री-स्किल और अप-स्किल” मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और बदलते रोजगार बाजार के दौर में निरंतर सीखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को जोड़कर युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष बल देती है।

 

उन्होंने जेएसएस शिमला के प्रबंधन, प्रशिक्षकों और पूरी टीम को युवाओं को सशक्त बनाने तथा कौशलयुक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान के लिए बधाई दी।

 

कार्यक्रम में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बाल किशन, हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केस्टा, जेएसएस निदेशक मंजुला अत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में भी विशे

ष रुचि दिखाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000