“महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’—सोलन से 1500 महिलाएं लेंगी भाग” – भारत केसरी टीवी

“महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’—सोलन से 1500 महिलाएं लेंगी भाग”

“महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’—सोलन से 1500 महिलाएं लेंगी भाग

Advertisement

 

Advertisement

“कांग्रेस व इंडी गठबंधन ने महिला अधिकारों के साथ किया ‘पाप’—राजनीतिक स्वार्थ में रोका महिला सशक्तिकरण: संजीव कटवाल”

Advertisement

 

Advertisement

सोलन, 21 अप्रैल:   ब्यूरो सुभाष शर्मा

 

 

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने आज भाजपा जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से 23 अप्रैल को शिमला में आयोजित होने वाली “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सोलन जिला से लगभग 1500 महिलाएं इस पदयात्रा में भाग लेंगी।

संजीव कटवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, सपा और डीएमके जैसे दलों ने हमेशा राजनीतिक हितों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से ऊपर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को रोककर महिलाओं के अधिकारों की हत्या करने का कार्य किया है।

कटवाल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बार-बार षड्यंत्र रचे और जब भी महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में प्रयास हुए, उन्होंने उसमें बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली को “सुधार-विरोधी” बताते हुए कहा कि इस दल की राजनीति हमेशा विकास कार्यों में देरी करने और फाइलों को अटकाने की रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” के माध्यम से कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।

इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह, रश्मि धर सूद, शैलेन्द्र गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मी, तरसेम भारती ,  लखविंद्र राणा, राकेश ठाकुर, भरत सहनी, सहित कई भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000