राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल ने स्नातकों से अवसर और समाधान के सृजनकर्ता बनने का आहवान किया

मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

 

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के बद्दी स्थित आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने 402 स्नातक विद्यार्थियों, पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने स्नातकों से अपने जीवन की नींव ईमानदारी, अनुशासन, ज्ञान, चरित्र, आचरण और समाज के प्रति योगदान के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने का आहवान किया।

राज्यपाल ने विकसित भारत-2047 के विजन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और चरित्र निर्माण पर भी केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालयों से युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि अवसरों और समाधानों के सृजनकर्ता के रूप में तैयार करने का आहवान किया।

राज्यपाल ने कहा कि एआई, डिजिटल प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक नवाचार में तेजी से हो रही प्रगति दुनिया में रोजगार और कार्य की प्रकृति को बदल रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कौशल आवश्यक हैं, लेकिन गंभीर चिंतन, रचनात्मकता, सहानुभूति, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण बने रहेंगे।

उन्होंने स्नातक विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के कल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी करने का आहवान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, नशामुक्त समाज और सामाजिक समरसता के लिए योगदान देने का आहवान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय ज्ञान-आधारित और विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में निरंतर योगदान देता रहेगा।

श्री गुप्ता ने कहा कि ज्ञान जीवन को दिशा देता है, चरित्र व्यक्तित्व को ऊंचाई प्रदान करता है और सेवा जीवन को सार्थक बनाती है। उन्होंने सभी स्नातकों के उज्ज्वल, सफल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धियां हिमाचल प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगी।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. बी.एन. राज ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्नातकों को डिग्री प्रमाण-पत्र और रजत पदक प्रदान किए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने भी राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विधायक राम कुमार चौधरी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान और अन्य गणमान्य उपस्थि

त थे।

.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000