राजधानी की यातायात व्यवस्था सुधारेगा 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट – भारत केसरी टीवी

राजधानी की यातायात व्यवस्था सुधारेगा 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एडीबी की मदद से बनाई जाएंगी सडक़ें, फ्लाईओवर और सुरंगें
पहाड़ों की रानी शिमला में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 2200 करोड़ रुपए की लागत से वैकल्पिक सडक़ें, फ्लाईओवर और टनल आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। प्रोजेक्ट की फंडिंग एशियन डिवेलपमेंट बैंक (एडीबी) के माध्यम से की जाएगी।

शहर में प्रस्तावित दो महत्त्वपूर्ण सुरंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर पहली स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन मीटिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईडीसी) ने दी है। बैठक में शिमला शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित दो सुरंगों के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावित परियोजनाओं में आईजीएमसी जंक्शन से सेंट बीड्स कॉलेज के समीप आईपीएच पंप हाउस तक सुरंग तथा एचपी पीडब्ल्यूडी हट्स (हिमफेड पेट्रोल पंप के समीप) से निगम विहार (डाकघर के नीचे) तक दूसरी सुरंग का निर्माण शामिल है।

बैठक में स्थानीय विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि टॉलैंड से आईजीएमसी टनल निर्माण के माध्यम से हाईवे तक जोडऩे की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश रोड एंड इफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम टनल को फोरलेन से जोडऩे के लिए स्टडी जल्दी करवाए, ताकि ये देखा जा सके कि टनल निर्माण के लिए फिजिबिलिटी स्टेट्स क्या है। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त सुझावों का परियोजना की डीपीआर में यथासंभव शामिल किया जाएगा। इस मौके पर महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, डीएसपी वरुण पटियाल, पार्षद ममता चंदेल, पार्षद मीनू चौहान,

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000