जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक आयोजित जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा – भारत केसरी टीवी

जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक आयोजित जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

जिला परिषद कुल्लू की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन सोमवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास ने की तथा इसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक में गत बैठकों की कार्यवाही की अभिपुष्टि के साथ-साथ जिले भर के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा नए मदों पर विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

बैठक में सदस्यों द्वारा पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा के संबंध में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि मनाली के हामटा पास पर स्थापित बैरियर से प्राप्त होने वाले कंजेशन चार्ज दुपहिया वाहनों से सौ रुपए तथा चौपहिया वाहनों से दो सौ लिया जाता है और इस धनराशि को पर्यटन सुविधाओं के विकास पर खर्च किया जाता है ।

बैठक में बताया गया कि इस शुल्क से प्राप्त 20 से 25 लाख की वार्षिक आय से क्षेत्र में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा, हामटा पास क्षेत्र के सेथन में मौजूद सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और पांडु रोपा में नए शौचालय निर्माण के एस्टिमेट प्राप्त होने की जानकारी दी गई।

बैठक में सदस्यों द्वारा सड़क एवं परिवहन व्यवस्था पर रामशिला-बिजली महादेव सड़क पीएमजेएसवाई-3 के चौड़ीकरण, रिटेनिंग वॉल,डंगे और गुणवत्ता जाँच को लेकर सदन में प्रमुखता से बात रखी गई।

बैठक में बताया गया कि जलोड़ी दर्रा और बंजार,लारजी क्षेत्र में पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बल की तैनाती, वन-वे प्लान और एएनपीआर कैमरों के माध्यम से की जा रही है वहीं, निरमण्ड के वजीर बावड़ी और सांभरी ढांक के पास भू-स्खलन से बचाव हेतु नेट रॉक बोल्टिंग कराने की योजना पर चर्चा हुई।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से संबंधित प्रश्नों पर राजकीय महाविद्यालय सैंज तथा बंजार महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी और राजकीय प्राथमिक पाठशाला टाहुक के भवनों के पुननिर्माणतथा अस्थाई व्यवस्था करने का मामला उठाया गया।

 

स्वास्थ्य क्षेत्र में, सिविल अस्पताल आनी व सीएचसी जरी में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनों की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को भरने हेतु उच्च अधिकारियों को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।

 

पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के बारे चर्चा करते हुए गड़सा, मोहल, जेष्ठा और खराहल क्षेत्र की क्षतिग्रस्त व लंबित पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए।

विद्युत एवं अन्य जनसुविधाओं पर रायसन विहाली और डोभी में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन और नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कार्य में तेजी लाने की बात कही गई।

बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने उपस्थित समस्त अधिकारियों से जनहित से जुड़े इन सभी प्रस्तावों पर त्वरित एवं ठोस कार्रवाई करने का आह्वान किया ताकि ग्रामीणों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नीना जोशी सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000