सोलन में परिवहन विभाग की सख्ती, बिना दस्तावेज चल रही 2 बसें जब्त, साढ़े 3 लाख का जुर्माना – भारत केसरी टीवी

सोलन में परिवहन विभाग की सख्ती, बिना दस्तावेज चल रही 2 बसें जब्त, साढ़े 3 लाख का जुर्माना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*

Advertisement

 

टैक्स चोरी व यातायात नियमों की अवहेलना करके वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 28 चालान करके करीब साढ़े 3 लाख रुपए का जुर्माना किया। इस दौरान बिना दस्तावेजों के चल रही 2 बसों को जब्त भी किया गया। आरटीओ बद्दी-नालागढ़ विपिन गुप्ता की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम द्वारा नालागढ-मानपुरा व नालागढ़-ढेरोवाल रोड पर वाहनों की चैकिंग की गई।

इस दौरान एक कम्पनी कर्मचारी व एक स्कूल बस को बिना वैद्य दस्तावेजों से चलती पाई गई, इन दोनों बसों को जब्त किया गया। इसी तरह बिना परमिट, बिना टैक्स व अन्य यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों की अवहेलना व टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000