Bilaspur: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूरा-पोस्त और चिट्टे सहित 5 गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

Bilaspur: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूरा-पोस्त और चिट्टे सहित 5 गिरफ्तार

 बिलासपुर जिला में पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में चूरा-पोस्त और चिट्टा बरामद कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार पंजाब के 2 लोगों से 412 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मजारी के पास टीम को एक मोटरसाइकिल पर 2 लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल को रोका और सवारों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 3 थैलियों में चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह (47) व गुरबर पाल (40) निवासी गांव दौलोवाल, डाकघर कोटला पावर हाऊस, तहसील आनंदपुर साहिब व जिला रूपनगर-पंजाब के रूप में हुई।

Advertisement

दूसरे में मामले में थाना शाहतलाई पुलिस ने गश्त के दौरान कल्लर रेन शैल्टर के पास एक युवक से 1.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मोहित कुमार निवासी बरठीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित आरोपी को हिरासत में लेकर थाना शाहतलाई में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

तीसरे मामले में थाना झंडूता पुलिस ने गश्त के दौरान संपर्क सड़क समोह-औहर के पास 2 युवकों से 2.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय शुभम शुक्ता निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं व संजीव गुप्ता निवासी राहियां डाकघर औहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने थाना झंडूता में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने तीनों मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित थानों की पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000