रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद घायल व्यक्ति की मदद के लिए बढ़ाया हाथ – भारत केसरी टीवी

रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद घायल व्यक्ति की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

सोलन: ओल्ड डीसी ऑफिस के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, सोलन ने आगे आकर मदद की है। सोसाइटी के सक्रिय सदस्य और समाजसेवी लेख राज कौशिक ने उस व्यक्ति के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था करवाई।

Advertisement

गौरतलब है कि यह हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की टक्कर से व्यक्ति संतुलन खो बैठा और डंगे से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में उसे सिर, बाजू और पैरों में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। शिमला में उपचार के बाद अब वह फिर से सोलन के अस्पताल में इलाज करा रहा है।

Advertisement

रेड क्रॉस सोसाइटी की इस मदद से जरूरतमंद व्यक्ति को राहत मिली है और समाज में मानवीय सेवा की एक मिसाल कायम हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000