उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सोमवार को अटल टनल के पास सुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सोमवार को अटल टनल के पास सुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

B.R.Sarena कुल्लू 10 मार्च,25

Advertisement

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सोमवार को अटल टनल के पास सुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

गत दिनों उपायुक्त ने पीओ हिम ऊर्जा को अटल टनल के साउथ पोर्टल क्षेत्र का दौरा करके यहाँ लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरे के संचालन के लिए बिजली की आवश्यकता का आकलन करने के निर्देश दिए थे तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से इसकी आपूर्ति करने के लिए स्पेसिफिकेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे ताकि शीघ्र यहाँ कैमरे को स्थापित किया जा सके।
बैठक में परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ने जानकारी दी कि सोलर पैनल की स्पेसिफिकेशन तय करके इसके मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया को अम्ल में लाया गया है।
उपायुक्त ने वन विभाग को भारत सरकार को यहां सुविधाएं सृजित करने के लिए आवश्यक ढांचे के निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई की अटल टनल के साउथ पोर्टल के क्षेत्र में स्वच्छता के साथ-साथ टॉयलेट निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा साथ ही सोलंगनाला में टॉयलेट की व्यवस्था पूर्ण रूप से कर दी गई है।

Advertisement

धुंधी में भी वेंडिंग जोन के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है जहां पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए शीघ्र आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा आने वाले गर्मियों के पर्यटक पर्यटन सीजन के लिए यह व्यवस्था पूर्ण कर दी जाएगी ताकि यहां पर विभिन्न प्रकार के कार्य व्यापार करने वाले वेंडर्स को स्थान उपलब्ध करवाया जा सके।
बैठक में एसडीएम मनाली रमन शर्मा, डीएफओ एंजेल चौहान सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000