मंडी में भाजपा की प्रचंड जीत पर जयराम ठाकुर का दावा, बोले- भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा – भारत केसरी टीवी

मंडी में भाजपा की प्रचंड जीत पर जयराम ठाकुर का दावा, बोले- भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों में भाजपा की एकतरफा और भव्य जीत पर खुशी जताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है और स्पष्ट किया है कि मंडी हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है और आगे भी रहेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी की जनता ने एक बार फिर से भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश देकर उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्हें उनके इस बयान पर आपत्ति थी कि मंडी भाजपा की थी, है और रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर कमल खिलाया है, जो पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का सीधा प्रतिफल है। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी लगभग 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि भाजपा समर्थित चुनकर आए हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा की लहर बरकरार है।

पंचायतों ने जो जनादेश दिया है, वह भी सुक्खू सरकार के खिलाफ है और नगर निगमों में भाजपा को प्रचंड बहुमत कांग्रेस को हमारी चुनौती है कि कुर्सी छोड़ो और आराम करो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने झूठी गारंटियों, झूठे भाषणों और आश्वासनों से अपनी साख गिराई है। जयराम ठाकुर ने जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने का पूरा भरोसा जताया। उन्होंने इस प्रचंड जीत को विकास, सुशासन और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए बड़े आक्रामक लहजे में कहा कि इस बार तो जनता ने सिर्फ नगर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000