जमीन की देखरेख करने वाला केयरटेकर कभी नहीं बन सकता मालिक : हाईकोर्ट – भारत केसरी टीवी

जमीन की देखरेख करने वाला केयरटेकर कभी नहीं बन सकता मालिक : हाईकोर्ट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश हाईकोर्ट ने जमीन और काश्तकारी विवाद से जुड़े पुराने मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी संपत्ति की केवल लंबे समय तक देखरेख करने वाला केयरटेकर या नौकर, उस संपत्ति पर कभी भी मालिकाना हक या काश्तकारी अधिकार का दावा नहीं कर सकता। न्यायाधीश रोमेश वर्मा ने करीब 49 वर्षों से चल रहे इस कानूनी विवाद को समाप्त करते हुए प्रतिवादी (केयरटेकर) की अपील को खारिज कर दिया।

यह कानूनी लड़ाई साल 1977 में कांगड़ा जिला के धर्मशाला की अदालत से शुरू हुई थी। वादी ने प्रतिवादी के खिलाफ जमीन की बहाली और कब्जे के लिए मुकद्दमा दायर किया था। वादी का कहना था कि उनके पिता ने अपनी अनुपस्थिति में प्रतिवादी को केवल जमीन और मकान की देखरेख के लिए रखा था, लेकिन प्रतिवादी ने राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर राजस्व रिकॉर्ड (खसरा गिरदावरी) में खुद को धोखे से किराएदार दर्ज करवा लिया।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पाया कि साल 1976 में पटवारी द्वारा खसरा गिरदावरी में प्रतिवादी का नाम बतौर किराएदार दर्ज करते समय ‘हिमाचल प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैन्युअल’ के नियम 9.8 और 8.15 का कड़ा उल्लंघन किया गया था। अदालत ने दुख जताते हुए कहा कि वादी साल 1977 से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और करीब 49 साल बीत जाने के बाद भी उसे अपनी ही संपत्ति का सुख नहीं मिल सका। हाईकोर्ट ने निचली दोनों अदालतों (ट्रायल कोर्ट और जिला अदालत धर्मशाला) के पुराने फैसलों को सही ठहराते हुए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000