एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश भर में 422 स्टेज कैरिज रूटों को सरेंडर, युवा परेशान : राणा – भारत केसरी टीवी

एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश भर में 422 स्टेज कैरिज रूटों को सरेंडर, युवा परेशान : राणा

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 06/06/25

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सवाल उठते हुए कहा कि एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश भर में 422 स्टेज कैरिज रूटों को सरेंडर कर दिया है। इससे साफ है कि इन सरेंडर किए गए रूटों पर अब निजी बसें चलेंगी। निगम की ओर से रूटों को सरेंडर करने के बाद परिवहन विभाग इन रूटों को निजी क्षेत्र को देने जा रहा है। इसके प्रकाशन के लिए सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। एच.आर.टी.सी. की ओर से सरेंडर किए रूटों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले निजी बस ऑप्रेटरों ने आपत्ति जताई है। प्रदेश के निजी बस ऑप्रेटरों का कहना है कि एच.आर.टी.सी. के घाटे वाले परमिट को निजी क्षेत्र में देने के लिए बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एच.आर.टी.सी. के रूट परमिट जोकि बिना किस्त एवं बिना टैक्स दिए भी कामयाब नहीं हो पाए, उनका निजी क्षेत्र में देने के लिए बेरोजगारों को कर्ज में डालने का काम सरकार कर रही है। जिन रूटों को सरेंडर किया गया है, वे रूट या तो पहले से ही घाटे के हैं या उनके परमिट निगम पास हैं नहीं।

Advertisement

अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में केवल धोखा ही धोखा है, युवाओं के साथ धोखा, महिलाओं के साथ धोखा, कृषि बागवानो के साथ धोखा। यह सरकार केवल अपने फायदे के बारे में सोचती है, पर जिन युवाओं को रोजगार का वादा किया था उनको तो याद भी नहीं करती। अब ऐसे रूट जो पहले से ही जनसेवा के लिए बने हैं और मुनाफे के लिए नहीं तो उन्हें प्रदेश के युवाओं को देने का क्या फायदा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम का एक ही संकल्प था “जन सेवा”। पर वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में जन सेवा तो एक स्वप्न बनकर रह गया है, कांग्रेस की सरकार केवल जनता को परेशान करने की नीतियों का निर्माण करती है। प्रतिदिन ऐसे निर्णय सामने आते हैं जिससे जनता परेशान हो उठती है पर वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल खुश होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल झूठ बोलकर हिमाचल की भोली भाली जनता को गुमराह करती है और ठगने का काम करती है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के निर्णय से भी जनता युवा महिला एवं बुजुर्ग ठगा महसूस करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000