कांगड़ा ब्रेकिंग: आग की चपेट में आए 4 पुलिसकर्मी, नष्ट कर रहे थे शराब – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा ब्रेकिंग: आग की चपेट में आए 4 पुलिसकर्मी, नष्ट कर रहे थे शराब

कांगड़ा। पंचरुखी थाना परिसर में अवैध शराब और स्पिरिट को नष्ट करते समय ड्रम में हुए धमाके से तीन पुलिस कर्मी और एक कुक झुलस गया। चारों घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां पर चारों की हालत स्थिर बताई गई है। हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्पिरिट के ड्रम में ब्लास्ट होने से हुआ है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार थाना पंचरुखी में लोगों से जब्त की गई शराब को पुलिस आबकारी एवं कराधान टीम की देखरेख में कोर्ट के आदेशों पर नष्ट कर रही थी। जबकि अवैध रूप से शराब के साथ जब्त किए गए स्पिरिट के ड्रमों को भी पुलिस भी नष्ट कर रही थी। यह शराब करीब तीन साल पुरानी थी। पुलिस ने अभी स्पिरिट के सात ड्रमों में से तीन ड्रम नष्ट किए थे कि चौथे ड्रम को खोलते ही धमाका हो गया और इससे आग लग गई। आग की आंच इतनी तेज थी कि इससे तीन पुलिस कर्मी एएसआई यशपाल, पुलिस कर्मी मनोज कुमार, शक्ति चंद और आउटसोर्स पर लगा कुक भुवनेश कुमार झुलस गए।

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच : डीएसपी
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शराब और स्पिरिट नष्ट करते तीन पुलिस कर्मी और एक कुक आग से झुलसा है। चारों का इलाज टांडा मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।

Advertisement

शराब बनाने में काम आती है स्पिरिट
पुलिस ने अवैध शराब के साथ सात ड्रम स्पिरिट के भी पकड़े थे। स्पिरिट शराब बनाने के काम आती है, जो कि अति ज्वलनशील पदार्थ है, जिससे यह हादसा हुआ है।

Advertisement

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000