Himachal: कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड ने खुलवाए थे 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते – भारत केसरी टीवी

Himachal: कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड ने खुलवाए थे 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते

हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर सैल की टीम ने गुजरात में मैसाना में साइबर ठगी की इंटर स्टेट गैंग के कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement

बता दें कि साइबर सैल की टीम ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में साइबर ठगी के मास्टरमाइंड सहित तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। शिमला के एक कारोबारी से स्टॉक मार्केट के नाम पर हुई 28 लाख की ठगी मामले में हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर सैल की टीम ने ये कार्रवाई की है।

Advertisement

100 से अधिक फर्जी बैंक खाते की ट्रेल पकड़ी

Advertisement

साइबर सैल की टीम की कार्रवाई में आरोपियों के 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते की ट्रेल पकड़ी है। शातिर इन बैंक खातों के जरिए ठगी की राशि को आगे से आगे ट्रांसफर करते थे। साइबर सैल की जांच में खुलासा हुआ है कि ठगी के मास्टर माइंड ने लोगों के फर्जी बैंक खाते खुलवाए थे।

Advertisement

ठगी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गुजरात पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े कई मामले दर्ज किए हैं। अब स्टेट सीआईडी के साइबर सैल की टीम ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एचडीएम ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए इंस्पेक्टर अमर सिंह के नेतृत्व में स्टेट सीआईडी के साइबर सैल की पांच लोगों की टीम गुजरात गई थी। स्टेट सीआईडी के साइबर सैल की टीम ने गुजरात के मैसाना में छापामारी करके कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

वहीं डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला का कहना है कि शिमला के एक कारोबारी 28 लाख की ठगी मामले में गुजरात के मैसाना से स्टेट सीआईडी के साइबर सैल की टीम ने मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000