VVIP के विदेश दौरों पर 20 करोड़ खर्च, मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायकों के सवाल पर सरकार का जवाब – भारत केसरी टीवी

VVIP के विदेश दौरों पर 20 करोड़ खर्च, मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायकों के सवाल पर सरकार का जवाब

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में वीवीआईपी के विदेश दौरों पर 20 करोड़ की राशि खर्च हुई है। जनवरी, 2023 से 31 जुलाई, 2025 तक की समयावधि के बीच यह विदेश दौरे हुए हैं। विधानसभा में भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और रणधीर शर्मा के संयुक्त सवाल के जवाब में सीएम सुक्खू ने लिखित तौर पर यह जानकारी अपने जवाब में दी है। लिखित जवाब में बताया है कि इस अवधि में पहला दौरा दुबई का था। सीएम सुखविंदर सुक्खू, आरएस बाली, सीएम के सलाहकार सुनील बिट्टू, आईएएस भरत खेड़ा, देवेश कुमार, मानसी सहाय, रोहन चंद ठाकुर व विवेक भाटिया ने दुबई का दौरा किया था। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सुंदर ठाकुर, आईएएस आरडी नजीम व अजय शर्मा ने स्विटजरलैंड और आस्ट्रिया का दौरा किया।

इन पर 37 लाख रुपए से अधिक का खर्च आया। इसके अलावा उद्यान विभाग के अफसरों ने 17 से 21 अप्रैल के बीच नीदरलैंड का दौरा किया और इस पर 30.37 लाख रुपए से अधिक का खर्च हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, एमएलए मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य अफसरों ने आस्ट्रेलिया का दौरा किया और इस पर 25.43 लाख रुपए से अधिक का खर्च आया। विश्व बैंक पोषित बागबानी विकास परियोजना में 36 अफसरों ने सर्बिया का दौरा किया, जिस पर 97 लाख रुपए खर्च आया।

इन दौरों पर इतना खर्च

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित आशीष बुटेल व शिक्षा विभाग के अफसरों के अलावा 353 टीचर्स व 50 बच्चे सिंगापुर, कंबोडिया आदि की यात्रा पर गए। इस दौरे पर 11 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत पांच विधायकों व अफसरों ने नवंबर 2024 में बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड व चैक रिपब्लिक का दौरा किया। इस दौर पर 2.91 करोड़ रुपए खर्च हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000