प्रदेश में चार दिन बरसेंगे बादल; शिमला में झमाझम बारिश, छह जिलों के लिए अलर्ट – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में चार दिन बरसेंगे बादल; शिमला में झमाझम बारिश, छह जिलों के लिए अलर्ट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

माैसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर को बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश का दाैर शुरू हुआ।

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश का दाैर शुरू हुआ। पूरा शहर धुंध की चादर में लिपट गया। हालांकि, सुबह धूप खिली रही लेकिन दोपहर को माैसम ने अचानक करवट बदली और तेज बारिश शुरू हुई। वहीं प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। प्रदेश में चार दिन बादल झमाझम बरसेंगे। कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर को बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहने का पूर्वानुमान है

इन जिलों में व्यापक बारिश होने के आसार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 26 सितंबर की शाम से 29 सितंबर की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ अंधड़ और बिजली चमकने की भी आशंका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000