फार्मा कंपनी का दवा निर्माण लाइसेंस रद्द, हृदय रोग उपचार में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन नकली घोषित – भारत केसरी टीवी

फार्मा कंपनी का दवा निर्माण लाइसेंस रद्द, हृदय रोग उपचार में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन नकली घोषित

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हृदय रोगयों के उपचार में इस्तेमाल होने वाला एक महत्त्वपूर्ण इंजेक्शन जांच में नकली पाए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश औषधि प्रशासन ने कड़ा प्रहार करते हुए कालाअंब स्थित एक फार्मा कंपनी के सभी दवा निर्माण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (सीडीटीएल) मुंबई द्वारा एडेनोसिन इंजेक्शन आईपी 6 मिली.ग्रा./2 मि.ली. (कार्डियूरेक्स) के एक बैच को स्प्यूरियस (नकली) घोषित किए जाने के बाद कंपनी में दवा निर्माण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही कंपनी को जारी सभी उत्पाद लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार एडेनोसिन इंजेक्शन के संबंधित बैच का नमूना जांच के लिए केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (सीडीटीएल) मुंबई भेजा गया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के माध्यम से प्राप्त जांच रिपोर्ट में इस बैच को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 17.बी के तहत स्प्यूरियस दवा घोषित किया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य औषधि प्रशासन ने मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा जारी आदेश के तहत कंपनी को फार्म-25 और फार्म-28 के अंतर्गत प्रदान किए गए सभी विनिर्माण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इन लाइसेंसों के तहत स्वीकृत सभी दवा उत्पादों के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं।

हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और राज्य औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने कंपनी का रिस्क बेस्ड निरीक्षण भी किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000