अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: केवल सिंह पठानिया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शाहपुर, 9 अगस्त।

Advertisement

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को चढ़ी में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 के सर्वे के तहत चिह्नित रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान चढ़ी, घरोह, लांजनी, मेटी, कजलोट, कल्याडा, सुधेड़, नागनपट्ट, भितलु, अनसूई, रावा और करेरी पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से बातचीत की गई।

 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्वे के तहत चिह्नित लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लोगों के चयन में किसी प्रकार की कमी न रह गई हो।

उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान प्राप्त सुझावों, अच्छी बातों अथवा पात्र व्यक्ति से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री स्वयं एक आम परिवार से संबंध रखते हैं और उनका स्पष्ट निर्देश है कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने बताया कि रैत ब्लॉक में किए गए सर्वे के तहत 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता सेवा भाव से करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से न छूटे।

 

उपमुख्य सचेतक ने कहा कि इसी तरह के संवाद कार्यक्रम पूरे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

 

शाहपुर के एसडीएम गणेश ठाकुर ने संवाद कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

 

संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर चढ़ी पंचायत के प्रधान सुनीत कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ने भी अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, जिला परिषद सदस्य संदीप, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, प्रधानाचार्य चढ़ी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, नागनपट्ट पंचायत के प्रधान सुशील, घरोह के देवेंद्र नाथ, भितलु की प्रधान सुनीता, मेटी पंचायत के प्रधान अंकित, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय , संजय शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, चिह्नित लाभार्थी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000