शिमला में संयोजक स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन – भारत केसरी टीवी

शिमला में संयोजक स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*शिमला,  सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से निरंकारी सत्संग भवन, बेम्लोई (शिमला) में संयोजक स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस समागम में शिमला, सोलन, दुर्गापुर, तातल, गुम्मा, सुन्नी और ठियोग से बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम में सोलन से आईं ज्ञान प्रचारक आदरणीय बहन उषा कालिया जी ने सतगुरु माता जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और बड़ों के आचरण से सीखते हैं। परिवार में बहनों की भूमिका अहम होती है; जीवन में नम्रता, सहनशीलता और प्रेम को स्थान देने से ही भक्ति का सच्चा आनंद प्राप्त होता है।

 

उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का उद्देश्य घरों को स्वर्ग बनाना है, जिसके लिए प्रेमा-भक्ति और रिश्तों को जोड़ना अनिवार्य है। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति और नित्य सत्संग से ही व्यक्तित्व में निखार आता है।

 

समागम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों ने भक्तिमय विचारों, कविताओं, समूह गान तथा एकल गायन के माध्यम से सतगुरु के पावन संदेश को प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

 

कार्यक्रम के समापन पर शिमला ब्रांच के संयोजक आदरणीय हेमराज भारद्वाज जी ने समागम को सफल बनाने हेतु सेवादल और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी से मानवता, एकता और प्रेम का संदेश जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर आदरणीय शिमला जोन के जोनल इंचार्ज कैप्टन एनपीएस भुल्लर जी भी उप

स्थित थेl

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000