प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कुल्लू द्वारा आज बी.डी.ओ. कार्यालय, कुल्लू के सम्मेलन कक्ष में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन आईपीई ग्लोबल लिमिटेड के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी , आईसीडीएस पर्यवेक्षक , ब्लॉक समन्वयक तथा प्रत्येक विकास खंड से चयनित दो सक्रिय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता मानदंड, लाभार्थियों के पंजीकरण, ऑनलाइन पोर्टल के संचालन, दस्तावेजों के सत्यापन, भुगतान प्रक्रिया तथा योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी फील्ड कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुँचाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कुन्दन लाल ने, महिला एवं बाल विकास विभाग, कुल्लू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति मिलेगी तथा मातृ एवं शिशु कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000