प्रदेश के शक्तिपीठों में तैयारियां पूरी; अश्विन नवरात्र मेले आज से, CCTV-ड्रोन से भी निगाह रखेगी पुलिस* – भारत केसरी टीवी

प्रदेश के शक्तिपीठों में तैयारियां पूरी; अश्विन नवरात्र मेले आज से, CCTV-ड्रोन से भी निगाह रखेगी पुलिस*

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शक्तिपीठों की सुरक्षा में आईआरबीएन सहित जिला पुलिस और होमगार्ड जवानों समेत करीब 1060 जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शक्तिपीठों में कमांडो और क्यूआटी की टीम तैनात की गई है। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, ज्वालाजी, बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में रविवार से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहेगा। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, ज्वालाजी, बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में 11 से 20 अक्तूबर तक अश्विन नवरात्र मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के शक्तिपीठों में अश्विन नवरात्र मेले के दौरान पुलिस टीमें सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी निगाह रखेगी। इसके अलावा नवरात्र मेले में माल वाहक वाहनों में सवारियों को लाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

चिंतपूर्णी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए 150 पुलिस जवान और 200 होम गार्ड जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। वहीं, एसपी बिलासपुर अभिषेक ने बताया कि नयनादेवी मंदिर में पुलिस के 150 और होमगार्ड के 100 जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को नौ सेक्टर में बांटा गया है। ज्वाला जी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए में पुलिस के 160 और होमगार्ड के 100 जवान तैनात किए गए हैं। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि मेला क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा गया है। इसके आलावा बजे्रश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड तैनात रहेंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000