सुंदरनगर में चाय पर सियासी चर्चा, JP नड्डा ने 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश – भारत केसरी टीवी

सुंदरनगर में चाय पर सियासी चर्चा, JP नड्डा ने 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने कुल्लू प्रवास के दौरान शुक्रवार देर शाम सुंदरनगर के पूंघ में रुककर भाजपा कार्यकर्ताओं में नया चुनावी जोश भर दिया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल के विशेष आग्रह पर चाय के लिए रुके केंद्रीय मंत्री ने करीब एक घंटे तक उपस्थित जनसमूह और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम और गर्मजोशी भरा स्वागत देखकर नड्डा पूरी तरह गदगद नजर आए। उन्होंने अपने चिर-परिचित सहज अंदाज में चाय की चुस्कियों के बीच 2027 के हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का सीधा संदेश दे दिया।

“मैं तो चाय पीने आया था, लेकिन आपने चुनावी माहौल बना दिया”

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा,  “मुझे विधायक राकेश जमवाल ने केवल एक कप चाय पीने के लिए रोका था। मुझे बिल्कुल आभास नहीं था कि यहां इतनी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और चुने हुए प्रतिनिधि 3:30 बजे से मेरा इंतजार कर रहे होंगे। चाय तो तब चढ़ती जब मैं पहुंचता, लेकिन आप लोगों ने तो पहले ही यहां पूरी तैयारी कर रखी थी। आपके इस प्यार और इंतजार के लिए मैं हृदय से आभारी हूं और देरी के लिए क्षमा चाहता हूं। लेकिन यह जोश साफ बताता है कि संगठन की जड़ें कितनी मजबूत हैं।”

2027 की सत्ता वापसी का दिया मंत्र: “हर बूथ तक ले जाएं केंद्र की नीतियां”

हाल ही में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों की एकतरफा जीत पर बधाई देते हुए नड्डा ने कहा कि यह जीत 2027 के विधानसभा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000