पालमपुर में वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज, राज्यपाल बोले- अनुच्छेद 370 हटना समाज के लिए ऐतिहासिक फैसला – भारत केसरी टीवी

पालमपुर में वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज, राज्यपाल बोले- अनुच्छेद 370 हटना समाज के लिए ऐतिहासिक फैसला

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण जम्मू-कश्मीर के वाल्मीकि समाज के लिए ऐतिहासिक और न्यायपूर्ण कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रावधानों की आड़ में वाल्मीकि समाज ने 70 वर्षों तक अधिकारों से वंचित रहकर अन्याय सहा, लेकिन अब उन्हें सम्मान, समान अवसर और संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो रहे हैं।

राज्यपाल आज पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के दो दिवसीय 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

देशभर से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्वानों और वाल्मीकि समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर के वंचित वर्गों, विशेषकर वाल्मीकि समाज और गोरखा समुदाय को न्याय दिलाने का साहसिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि कई दशक पहले जम्मू लाए गए हजारों वाल्मीकि परिवारों ने ईमानदारी और समर्पण से समाज की सेवा की, लेकिन उन्हें वर्षों तक मूल अधिकारों और अवसरों से वंचित रखा गया। अब स्थिति बदल चुकी है और समाज को बेहतर शिक्षा, सरकारी नौकरियों, कल्याणकारी योजनाओं और संवैधानिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

राज्यपाल ने सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी लोगों को सत्य, करुणा, धर्म और मानव सेवा की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” की सोच को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार दिखाई दे रहे हैं और समाज के हर वर्ग को समान अवसर दिए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने में वाल्मीकि समाज के योगदान की भी सराहना की।

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. पांडा, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा, कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम, महासचिव राकेश गिल, हिमाचल इकाई के अध्यक्ष दीपक लाहौरवी, जूना अखाड़ा के यति निर्भयानंद सहित विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000