पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्यातिथि – भारत केसरी टीवी

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्यातिथि

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्यातिथि*

Advertisement

 

Advertisement

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 17वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगी। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब देश के राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे, जिसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस दीक्षांत समारोह में 1 सितम्बर 2018 से 31 अगस्त 2023 के बीच उत्तीर्ण हुए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट विद्यार्थियों को उपाधियां तथा स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। समारोह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु 20 से अधिक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही उपाधिधारकों से समारोह में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने के लिए अपनी सहमति विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से देने को कहा गया है। उपाधिधारकों के लिए निर्धारित ड्रैस कोड का पालन अनिवार्य किया गया है, जिसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

समारोह से पूर्व रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000