हिमकेयर को बदनाम करने की साजिश, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने योजना की जांच पर उठाए सवाल – भारत केसरी टीवी

हिमकेयर को बदनाम करने की साजिश, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने योजना की जांच पर उठाए सवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना की प्रदेश में की जा रही जांच पर सवाल उठाया है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया है कि हिमकेयर योजना को बदनाम करने के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा जांच का नाटक किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में नकली ड्रग्स के रैकेट की विजिलेंस जांच पर एंटी करप्शन डिपार्टमेंट असमर्थता जता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपनी एक भी लोकप्रिय योजना चलाने में नाकाम रहने पर पूर्व सरकार की सर्वकालिक लोकप्रिय योजना को बदनाम किया जा रहा है। हालांकि इस जांच की असमर्थता में तकनीकी और वित्तीय ज्ञान की कमी के पीछे कोई और मंशा नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक दवा निर्माता द्वारा नकली दवा की बिक्री और जीएसटी चोरी के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप का मामला सामने आया।

इसी मामले में न्यायालय में एक और प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ, जिसमें कथित रूप से 27 से 28 टन कच्चे माल की अवैध सप्लाई और जीएसटी चोरी का मामला भी सामने आया। इस मामले में भी विस्तृत जांच की मांग की गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जीएसटी और नकली दवाओं की चोरी का तकनीकी ज्ञान विजिलेंस और पुलिस डिपार्टमेंट के पास नहीं है, तो सर्जरी की टेबल पर विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा लिए गए फैसले की समीक्षा करने का ज्ञान कहां से आ गया? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहली जुलाई 2026 को पत्र भेजकर इस मामले की जांच में अपनी असमर्थता जताई थी। इसके पीछे ब्यूरो ने हवाला दिया है कि मामले की वित्तीय प्रकृति काफी जटिल है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000