*मंडी कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टूरिस्ट बस पलटी, 31 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर* – भारत केसरी टीवी

*मंडी कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टूरिस्ट बस पलटी, 31 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर*

मंडी: भारत केसरी टीवी

Advertisement

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर चार मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से 31 पर्यटक घायल हो गए। यह बस पर्यटकों को लेकर कसोल की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे।

Advertisement

हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Advertisement

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी, सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस की गति अधिक थी, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी कि क्या वह नींद में था या अन्य कोई तकनीकी खामी भी इसका कारण हो सकती है।

 हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000