धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देव नृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज – भारत केसरी टीवी

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देव नृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज

शिमला/कोटखाई मदन शर्मा 15 सितंबर

Advertisement

हिमाचल प्रदेश: आज “@TeamSaath” नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में FIR दर्ज की गई है, जिसने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार “जागरा” में देवताओं के स्वागत में की जाने वाली ‘नाटी’ (पारंपरिक देव नृत्य) करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट न केवल हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का प्रयास भी है। इस पोस्ट का लिंक है: https://x.com/TeamSaath/status/1834823863055614396
देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। ‘जागरा’ जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान देवताओं का स्वागत करने वाली हमारी सांस्कृतिक नाटी की तुलना आतंकवाद से करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।

Advertisement

मैंने इस मामले में संबंधित पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है और इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और विभाजनकारी कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है, और हम इस प्रकार की अपमानजनक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

Advertisement

मैं मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करता हूं कि वे इस प्रकार की नकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा न दें और समाज में धार्मिक सौहार्द और एकता बनाए रखें।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000