सब्जी बीज उत्पादन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

सब्जी बीज उत्पादन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

‘सतत उत्पादकता हेतु सब्जी बीज उत्पादन’ विषय पर 10 दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सब्जी विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र (सब्जियां) में किया गया।

Advertisement

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्य कृषि विश्वविद्यालयों तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों से चयनित 14 वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल एवं तेलंगाना राज्यों से हैं।

Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. मनीष कुमार, अधिष्ठाता, औद्यानिकी महाविद्यालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सब्जी बीज उत्पादन के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण के दौरान कुकुरबिट्स, मटर एवं बीन में बीज उत्पादन; कोल फसलों में संकर विकास हेतु सीएमएस लाइनों का उपयोग; अदरक एवं हल्दी में रोपण सामग्री उत्पादन; पर्यावरण-अनुकूल बीज उत्पादन तकनीकें; बीज गुणवत्ता संवर्धन; तथा कीट-रोगों का समन्वित प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा।

Advertisement

व्यावहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में क्षेत्रीय एवं प्रयोगशाला भ्रमण कराया जाएगा। इसके अंतर्गत औद्यानिकी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कंडाघाट, के साथ-साथ सप्रून घाटी के प्रगतिशील किसानों से संवाद भी शामिल है।

सब्जी विज्ञान विभाग के उल्लेखनीय योगदान एवं आधुनिक आधारभूत संरचना को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्ष 1995 में स्थापना के बाद से विभाग द्वारा इस तरह के 34 उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे देशभर के 600 से अधिक संकाय सदस्यों एवं वैज्ञानिकों को लाभ मिला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000