​कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार ​ – भारत केसरी टीवी

​कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार ​

​शिमला   सुभाष शर्मा  20/11/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

Advertisement

​

​पालमपुर (हिमाचल प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पालमपुर में संपन्न हुई। बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पार्टी और हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग का उपयोग केवल एक वोट बैंक के रूप में किया है और इसके वास्तविक उत्थान के लिए ठोस कार्य नहीं किए। हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जाति की आबादी के अनुपात के हिसाब से ‘एससी कंपोनेंट प्लान’ (SC Component Plan) के बजट को 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया गया था तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर भवनों का निर्माण करवाया गया। डॉ. कुमार ने आरोप लगाया कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के बजट को 1809.35 करोड़ रुपये से घटाकर 1103 करोड़ रुपये कर दिया है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 12 वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, ओबीसी और गरीब वर्गों का सशक्तिकरण किया है। संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का उतना ही सम्मान करती है जितना हिंदू धर्म में भगवद गीता का किया जाता है।

​ऐतिहासिक प्रसंगों का हवाला देते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा की और 1952 के आम चुनाव में उनके ही सहयोगी रहे नारायण काजरोलकर को उनके विरुद्ध मैदान में उतारकर उन्हें हरवाया, जिसमें 74333हजार से अधिक मत अवैध घोषित हुए थे। औरआजSIR के नाम पर दुष्प्रचार करके देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं प्रोफेसर सिकंदर कुमार के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से बाबा साहेब को ‘भारत रत्न’ प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करने, भीम ऐप शुरू करने, संविधान दिवस मनाने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाकर वाल्मीकि समाज को न्याय दिलाने तथा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने जैसे निर्णयों को ऐतिहासिक बताया।

 

आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने दावा किया कि प्रदेश का अनुसूचित जाति समाज अब कांग्रेस की नीतियों को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता वोट के माध्यम से कांग्रेस को 8 सीटों तक समेट देगी और भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

​बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

इस प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक श्री विपिन परमार अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष चौहान, प्रदेश महामंत्री अजय कबीर व मोहन भारती, भाजपा पालमपुर की अध्यक्षा रागिनी रक्कवाल, भाजपा जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, पूर्व विधायक रवि धीमान, पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000