NDPS मामले में बड़ी वित्तीय कार्रवाई: सोलन पुलिस ने ₹2.43 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां और निवेश किए फ्रीज – भारत केसरी टीवी

NDPS मामले में बड़ी वित्तीय कार्रवाई: सोलन पुलिस ने ₹2.43 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां और निवेश किए फ्रीज

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन: जिला सोलन पुलिस ने “एंटी चिट्टा अभियान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी वित्तीय कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 के एक NDPS मामले में व्यापक वित्तीय जांच के बाद ₹2.43 करोड़ से अधिक मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों और वित्तीय निवेश को फ्रीज कर दिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन का उपयोग होटल के रेनोवेशन, आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के निर्माण, भूमि व प्लॉट खरीदने तथा डाक विभाग में निवेश करने के लिए किया गया। यह कार्रवाई NDPS Act, 1985 के अध्याय V-A के प्रावधानों के तहत की गई है।

मामला वर्ष 2022 का है, जब धर्मपुर पुलिस ने जाबली के पास वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 6.37 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर उमेश ठाकुर और हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वर्ष 2026 में भी सनवारा टोल प्लाजा के समीप हेमंत शर्मा के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया।

वित्तीय जांच में पता चला कि आरोपी ने पिछले छह वर्षों के दौरान अपने और परिजनों के नाम पर कई संपत्तियों में निवेश किया। इनमें Alto K-10 और Brezza वाहन, मकानों की मरम्मत, होटल का नवीनीकरण, आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माण, भूमि खरीद तथा डाक विभाग में जमा धनराशि शामिल है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी की माता की आय शून्य है, जबकि आरोपी का कोई नियमित व्यवसाय नहीं मिला। उसके पिता डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं, लेकिन उपलब्ध वैध आय और संपत्तियों के बीच प्रथम दृष्टया असंगति पाई गई।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगभग ₹2.43 करोड़ की संपत्तियों को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए फ्रीज किया गया है। यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए Competent Authority & Administrator, New Delhi को भेज दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हेमंत शर्मा के खिलाफ धर्मपुर और अन्य थानों में NDPS Act, Excise Act तथा मारपीट से जुड़े कुल 5 मामले दर्ज हैं।

सोलन पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 3 मामलों में 17 आरोपियों एवं उनके सहयोगियों की कुल ₹3.59 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान, फ्रीजिंग और जब्ती की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000