नौणी यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू 2026–27: बागवानी, वानिकी, बायोटेक और फूड टेक कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन – भारत केसरी टीवी

नौणी यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू 2026–27: बागवानी, वानिकी, बायोटेक और फूड टेक कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नौणी विवि में बागवानी, वानिकी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Advertisement

प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी के कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है

Advertisement

नौणी – डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अपने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। औद्यानिकी, वानिकी, प्राकृतिक खेती, जैव प्रौद्योगिकी, फूड टेक्नोलॉजी एवं एग्री-बिजनेस जैसे विविध क्षेत्रों में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in के माध्यम से किया जा सकता है, जहां विस्तृत प्रॉस्पेक्टस भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

स्नातक कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय मुख्य परिसर नौणी तथा औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी और थुनाग में बी.एससी. (ऑनर्स) औद्यानिकी एवं बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया जा सकता है। मुख्य परिसर में छात्रों को बी.एससी. कृषि (ऑनर्स) प्राकृतिक खेती तथा बी.टेक फूड टेक्नोलॉजी (स्व-वित्तपोषित) का विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त नेरी में बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी और बी.टेक फूड टेक्नोलॉजी कार्यक्रम के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के नौणी स्थित मुख्य परिसर एवं  नेरी स्थित औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालयों में एम.एससी. कार्यक्रम के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। औद्यानिकी में निम्नलिखित विशेषज्ञताएं उपलब्ध हैं—एंटोमोलॉजी, फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, फूड प्रोसेसिंग एवं टेक्नोलॉजी, फ्रूट साइंस, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी, प्लांटेशन, स्पाइसेज एवं औषधीय एवं सुगंधित फसलें, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, सीड साइंस एवं टेक्नोलॉजी तथा वेजिटेबल साइंस। इसके अतिरिक्त एमबीए एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

वानिकी में एम.एससी. के अंतर्गत कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार शिक्षा, कृषि सांख्यिकी, जैव रसायन, पर्यावरण विज्ञान, (कृषि) पर्यावरण विज्ञान, फॉरेस्ट बायोलॉजी एवं ट्री इम्प्रूवमेंट, फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स एवं यूटिलाइजेशन, फॉरेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट, माइक्रोबायोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी, सिल्वीकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री तथा मृदा विज्ञान जैसे विषयों में विशेषज्ञता प्रदान की जा रही है।

यूजी कार्यक्रमों (सामान्य सीटों) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून तथा स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 18 जुलाई है। एमएससी. कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क सहित यूजी (सामान्य सीटों) के लिए 12 जून, स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 25 जुलाई तथा पीजी कार्यक्रमों के लिए 30 जून अंतिम तिथि है।

यूजी एवं पीजी प्रवेश परीक्षाएं क्रमशः 21 जून और 5 जुलाई को आयोजित होंगी। यूजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 6 जुलाई तथा पीजी कार्यक्रमों का परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा। यूजी स्व-वित्तपोषित सीटों के अभ्यर्थियों की सूची 31 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। यूजी प्रवेश परीक्षा सोलन, हमीरपुर, सुंदरनगर, पालमपुर और रामपुर जबकि पीजी परीक्षा मुख्य परिसर में आयोजित की जाएगी।

सामान्य सीटें हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के लिए आरक्षित हैं और इनमें प्रवेश यूजी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन सीटों के अतिरिक्त कुछ सीटें उत्तर-पूर्वी राज्यों एवं हिमाचल प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित की गई हैं। वहीं स्व-वित्तपोषित सीटें देशभर के सभी अभ्यर्थियों के लिए खुली हैं।

जबकि स्नातक की स्व वित्त पोषित सीटों पर प्रवेश 10+2 परीक्षा में चार विषयों-अंग्रेजी, फ़िज़िक्स, कैमिस्ट्रि और बायोलॉजी/ गणित की मेरिट के आधार पर होगा। स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदक सामान्य एवं स्ववित्तपोषित दोनों प्रकार की सीटों के लिए आवेदन कर सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000