मानसिक पुनर्वास केंद्र पहुंचीं लेडी गवर्नर, मरीजों को बांटे फल-मिठाइयां – भारत केसरी टीवी

मानसिक पुनर्वास केंद्र पहुंचीं लेडी गवर्नर, मरीजों को बांटे फल-मिठाइयां

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

लेडी गवर्नर ने मानसिक पुनर्वास केंद्र में मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

शिमला के समीप बोइल्यूगंज स्थित हिमाचल मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल में सोमवार को लेडी गवर्नर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस हॉस्पिटल वेलफेयर शाखा की अध्यक्षा बिंदु गुप्ता ने दौरा किया। उन्होंने केंद्र में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिठाइयां एवं फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना तथा पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

संस्थान में उपलब्ध सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बिंदु गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस हॉस्पिटल वेलफेयर शाखा के सदस्य नियमित रूप से ऐसे संस्थानों का दौरा करते हैं और रेडक्रॉस गतिविधियों के माध्यम से मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मरीजों एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।

लेडी गवर्नर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस हॉस्पिटल वेलफेयर शाखा के माध्यम से उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके तीन पुनर्वासित मरीजों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। झारखंड और बिहार से संबंधित इन लाभार्थियों को अपने गृह राज्यों तक सुरक्षित वापसी के लिए यात्रा सहायता उपलब्ध करवाई गई।

बाद में केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने लेडी गवर्नर को संस्थान की कार्यप्रणाली और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। बिंदु गुप्ता ने केंद्र के कर्मचारियों के साथ बैठक भी की और मरीजों की देखभाल एवं कल्याण सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000