नीरज भारती के आरोप बेबुनियाद, कांग्रेस अनुशासन और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध : प्रो. चंद्र कुमार – भारत केसरी टीवी

नीरज भारती के आरोप बेबुनियाद, कांग्रेस अनुशासन और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध : प्रो. चंद्र कुमार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, 6 जून 2026

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शनिवार को पूर्व विधायक नीरज भारती द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकलापों को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करती है, लेकिन नीरज भारती की टिप्पणियां न तो कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक दृष्टिकोण हैं और न ही उचित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों अनुशासन तथा सामूहिक जिम्मेदारी के ढांचे में कार्य करती हैं। यदि नीरज भारती को पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर कोई आपत्ति थी, तो उन्हें इसे उचित संगठनात्मक मंचों और पार्टी नेतृत्व के समक्ष उठाना चाहिए था। एक जनप्रतिनिधि और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष होने के नाते उनसे अधिक जिम्मेदार और संयमित व्यवहार की अपेक्षा की जाती थी।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से आरोप-प्रत्यारोप करने से न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि नीरज भारती की राजनीतिक साख भी प्रभावित हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार के मुद्दे उठाना न तो रचनात्मक है और न ही उचित।

कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करती रही है तथा वर्तमान राज्य सरकार अपने वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका सुधारने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें किसान आयोग की स्थापना का निर्णय भी शामिल है। इन पहलों का उद्देश्य किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना और उनकी दीर्घकालिक समस्याओं का समाधान करना है।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना तथा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना जैसी कई ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

शिक्षा क्षेत्र में सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू की गई है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 156 सीबीएसई संबद्ध विद्यालय भी खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पहली बार प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी, पीईटी स्कैन, 3-टेस्ला एमआरआई और आधुनिक सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे लोगों को प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण और किफायती उपचार मिल रहा है।

उन्होंने ‘अपना परिवार-सुखी परिवार’ योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत अत्यंत गरीब परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे लगभग एक लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और विकासात्मक पहलें हिमाचल प्रदेश में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और प्रदेश की जनता सरकार के विजन और नेतृत्व पर लगातार विश्वास जता रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000