डोडा में चिनाब नदी में युवती ने लगाई छलांग, पिता को फोन कर बोली- ‘बाय पापा – भारत केसरी टीवी

डोडा में चिनाब नदी में युवती ने लगाई छलांग, पिता को फोन कर बोली- ‘बाय पापा

डोडा। जम्मू-कश्मीर 06 सितम्बर

Advertisement

डोडा जिले में एक 21 वर्षीय युवती के चिनाब नदी में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। घटना प्रेमनगर के पास स्थित शिवा डल पुल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और नदी में युवती की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, पायल देवी ने कथित तौर पर नदी में छलांग लगाने से पहले अपने पिता कृष्ण लाल को फोन किया था। फोन पर उसने कथित रूप से “बाय-बाय पापा” कहा। इसके बाद वह शिवा डल पुल से चिनाब नदी में कूद गई।
घटना से पहले पायल स्थानीय मेले में गई थी। परिजनों के अनुसार, वह कुछ समय से परेशान चल रही थी। बाद में तबीयत खराब होने की बात कहकर डॉक्टर के पास जाने निकली थी। हालांकि, उसके इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि रेस्क्यू टीमें चिनाब नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल युवती का कोई पता नहीं चल पाया है।
#Doda #ChenabRiver #JammuKashmir #DodaNews #RescueOperation #BreakingNews #PayalDevi #JammuKashmirNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000