कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की बैठक आयोजित

सोलन मदन शर्मा दिनांक 19.10.2024

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव की अध्यक्षता में आज यहां कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की बैठक आयोजित की गई।
अजय यादव ने कहा कि आत्मा के लिए वर्ष 2024-25 ज़िला कृषि कार्य योजना के अंतर्गत 1,44,99,434 रुपए बजट स्वीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि बजट की राशि में से विभिन्न कार्यों के लिए 36,40,347 रुपए व्यय किए जा चुके हैं।

Advertisement


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बजट में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अतिरिक्त विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की नवीनतम तकनीक को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि आत्मा का उद्देश्य किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना, किसानों के प्राकृतिक उत्पादों का सही मूल्य दिलवाना तथा अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
अजय यादव ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से ज़िला सोलन के लिए कृषि किसान सलाहकार समिति का अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर को चुना गया।
बैठक में किसानों के रसायन मुक्त उत्पाद विक्रय करने के लिए उचित स्थान चिन्हित करने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।
परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. योगराज चौहान ने बैठक का संचालन किया।
इस अवसर पर खण्ड कृषि सलाहकार समिति सोलन के अध्यक्ष हरदेव, खण्ड कृषि सलाहकार समिति धर्मपुर के अध्यक्ष मोहन कश्यप, खण्ड कृषि सलाहकार समिति कुनिहार के अध्यक्ष हरीश कुमार, खण्ड कृषि सलाहकार समिति नालागढ़ की अध्यक्ष सीमा देवी सहित किसान उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000