सोलन के गांव राहों निवासी व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगल कर दी जान, पुलिस जांच जारी – भारत केसरी टीवी

सोलन के गांव राहों निवासी व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगल कर दी जान, पुलिस जांच जारी

सोलन, 28 मई 2025 –

Advertisement

दिनांक 12 मई 2025 को पुलिस चौकी सपरून, सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि गांव राहों से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची, जहां उपचाराधीन व्यक्ति की पहचान हेमन्त शर्मा (उम्र 35 वर्ष), पुत्र नरेश शर्मा, निवासी गांव राहों, डाकघर घट्टी, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

Advertisement

हेमन्त शर्मा के परिवारजन भी अस्पताल में मौजूद थे, जिनके बयान मौके पर दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हेमन्त ने शराब के नशे में घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन किया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां से उसे 15 मई को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। बाद में 21 मई को उसे एमएमयू सुल्तानपुर लाया गया, जहां 26 मई 2025 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर विसरा सुरक्षित रखा है जिसे रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, जुंगा भेजा जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मृतक हेमन्त शर्मा नियमित रूप से शराब का सेवन करता था और 12 मई को भी वह नशे की हालत में था जब उसने कीटनाशक पी लिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक की मृत्यु पर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है, लेकिन मामले की गहन जांच अभी जारी है। हेमन्त शर्मा का शव उसके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 194 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000