एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट – भारत केसरी टीवी

एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

वर्ष-2026 बैच के 27 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। ये सभी अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों की राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सही भावना के साथ धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से जनसेवा को मिशन मानकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेशवासियों को पारदर्शी, जवाबदेह और सुशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व है कि वे लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरे उतरें।

उन्होंने कहा, “युवा अधिकारी प्रदेश का भविष्य हैं और राज्य के संसाधनों के संरक्षक भी। प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करना आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आग्रह किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध, पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव अथवा अनावश्यक विलंब के पहुंचे, यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को जनकेंद्रित कार्यशैली अपनाने तथा समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण के सरकार के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत, डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक रूपाली ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000