टांडा अस्पताल में दिल के स्टंट सस्ते, 40 हजार की जगह 20 से 27 हजार में इलाज, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत – भारत केसरी टीवी

टांडा अस्पताल में दिल के स्टंट सस्ते, 40 हजार की जगह 20 से 27 हजार में इलाज, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में अब हृदय के स्टंट को लेकर मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी हुई। प्रशासन के कड़े तेवरों के बाद अब मरीजों को करीब 40 हजार रुपए में मिलने वाले स्टंट के लिए 20 से 27 हजार रुपए के आसपास ही खर्च करना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नए वेंडरों के टेंडर तथा नई व्यवस्था के तहत अस्पताल में आने वाले नए वेंडरों को निर्धारित गाइडलाइन और नियमों के अनुसार ही स्टंट उपलब्ध करवाने होंगे। नियमों की अनदेखी या अनुशासनात्मक उल्लंघन सामने आने पर संबंधित वेंडर की वैधता रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मरीजों के इलाज के नाम पर किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हृदय रोग से जूझ रहे गरीब मरीजों के लिए स्टंट की कीमत लंबे समय से चिंता का विषय रही है।

आरोप रहे हैं कि कम कीमत वाले स्टंट भी मरीजों को अधिक कीमत में उपलब्ध करवाए जाते हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य इसी तरह की शिकायतों पर अंकुश लगाना और मरीजों को निर्धारित कीमत पर स्टंट उपलब्ध करवाना है। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत फ्री उपलब्ध होगी। इससे गंभीर हृदय रोग से पीडि़त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर इलाज का भारी आर्थिक बोझ कम होगा

नहीं चलेगी मनमानी

टांडा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा ने बताया कि अब नए वेंडरों को स्टंट टेंडर के लिए आमंत्रित किया गया है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000