ब्रेकिंग न्यूज: शादी की तारीख तय होने के बाद मुकरा युवक, थाने पहुंची युवती – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: शादी की तारीख तय होने के बाद मुकरा युवक, थाने पहुंची युवती

रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में युवती को शादी का झांसा देने के बाद युवक शादी से मुकर गया। जिसके बाद युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

दरअसल, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले रुड़की के एक युवक के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि शादी का वादा कर युवक डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वहीं उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया।

Advertisement

इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने युवक से बात की, लेकिन युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में हुई बातचीत के दौरान 12 नवंबर को शादी की तारीख तय हो गई। अब युवती का आरोप है कि युवक फिर से शादी से इनकार कर रहा है, इतना ही नहीं बल्कि युवक घर से फरार हो गया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए युवक को बुलाया गया है। मामले में दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000