स्कॉरपियो सवार दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार, धर्मपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

स्कॉरपियो सवार दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार, धर्मपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धर्मपुर, जिला सोलन | 11 जून 2025

Advertisement

पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) सोलन द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 जून को दो युवकों को स्कॉरपियो गाड़ी में चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पट्टा मोड़ के पास एक स्कॉरपियो गाड़ी फोरलेन के नीचे खड़ी है, जिसमें सवार दो युवक चिट्टा सप्लाई करने के इरादे से मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SIU टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कॉरपियो में बैठे भारत भूषण पुत्र श्री छगाराम, निवासी गांव रोलावाला, डा. लोधी माजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन (उम्र 32 वर्ष) एवं मुकेश शर्मा पुत्र श्री रोशन लाल, निवासी गांव शमलाटी मझजाव, डा. नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर (उम्र 28 वर्ष) को काबू किया।

Advertisement

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इस पर दोनों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एफआईआर नंबर 103/2025 दिनांक 11-06-2025 U/S 21, 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

वारदात में प्रयुक्त स्कॉरपियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन ने नशा कारोबारियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000