योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – संजय अवस्थी – भारत केसरी टीवी

योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – संजय अवस्थी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी स्थित माँ चण्डी मंदिर परिसर में मंदिर समिति एवं युवा कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने माँ चण्डी व भगवान श्री कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सद्मार्ग पर चलने तथा मानवता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय है, क्योंकि इससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नवीन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में सत्त विकास की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पंहुचाने के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, शिक्षकों एवं गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

उन्होंने सेवड़ा से करेड रूबाह तक एम्बुलैंस मार्ग के प्रारम्भिक निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चण्डी के लिए 20 सोलर लाईट, महिला मण्डल भवन सोरा कनैता के प्रारम्भिक निर्माण के लिए 02 लाख रुपए तथा महिला मण्डल सेवड़ा चण्डी को समान क्रय करने के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने युवक कल्याण केन्द्र सेवड़ा चण्डी को 21 हजार रुपए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को 5100 रुपए देने की घोषणा भी की।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

पंचायत समिति सदस्य गीता शर्मा, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी की प्रधान निशा शर्मा, ग्राम पंचायत कोलका के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के उप प्रधान मदन लाल, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से तुलसीराम शर्मा, बाबूराम बंसल, देशराज, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बेलीराम कश्यप, माँ चण्डी मंदिर समिति व युवा कल्याण केंद्र के प्रधान जीवन शर्मा व पदाधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय लोग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थि

त थे।

.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000