सोलन के अर्की मे , दुकान से समान लेकर आ रहे व्यक्ति से छिना जोरी और लूट, एक स्थानीय व्यक्ति गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन के अर्की मे , दुकान से समान लेकर आ रहे व्यक्ति से छिना जोरी और लूट, एक स्थानीय व्यक्ति गिरफ्तार

दिनाँक 11/05/2024 को श्री धनीराम निवासी गांव व डा0 घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि समय करीब 6 बजे शाम जब यह घनागुघाट दुकान से सामान खरीद कर अपने दोस्त के साथ अपने घर जा रहे थे तो धर्मेन्द्र कुमार पुत्र श्री सन्तराम निवासी गांव व डा0 घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 ने इनका रास्ता रोककर इनके साथ मारपीट की तथा इनके दोस्त धनीराम का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया और जेब से नकदी मु0 2000/-रू0 भी निकाल लिये । धर्मेन्द्र कुमार ने इनके साथ गाली गलौच करके जान से मारने की धमकियाँ भी दी । जिस पर थाना अर्की में दिनाँक 11/05/2024 को मारपीट, गाली-गलौज तथा छीना-झपटी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरांन दिनाँक 12-05-2024 को आरोपी *धर्मेन्द्र कुमार पुत्र श्री सन्तराम निवासी गांव व डा0 घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 45 साल* को पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा इस *आरोपी से वारदात के समय छीना गया मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया गया है* । इस आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । आरोपी उपरोक्त को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000