उपायुक्त किन्नौर ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बैठक की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त किन्नौर ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बैठक की अध्यक्षता की

[MADAN SHARMA]

Advertisement

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

 

उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत पूह उपमंडल में स्वीकृत विकास कार्यों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और उन विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी प्राप्त की ताकि इन योजनाओं से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के दौर में राहत मिल सके।

 

डॉ अमित कुमार शर्मा ने रोपा वैली में ज्ञाबुंग पंचायत में इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, नाको पर्यटन स्थल में मॉनेस्ट्री का निर्माण कार्य, तय सीमावर्ती शलखर पंचायत में कूहल से सुचारू सिंचाई व्यवस्था एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पर संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और समयबद सीमा में लंबित पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके और सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन की बढ़ती समस्या से निजात मिल सके।

 

जिला कल्याण अधिकारी श्री नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया और इस योजना के विभिन्न पहलुओं से उपायुक्त किन्नौर को अवगत करवाया।

 

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर हकीम चंद नेगी, खंड विकास अधिकारी निचार डॉ जितेंद्र चंदेल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ओंकार पटियाल, उपनिदेशक उद्यान डॉ शमशेर सिंह ढेहरू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी

उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000