चिट्टा तस्करी के आदतन आरोपी को 3 माह की निवारक हिरासत, जिला कारागार सोलन भेजा गया – भारत केसरी टीवी

चिट्टा तस्करी के आदतन आरोपी को 3 माह की निवारक हिरासत, जिला कारागार सोलन भेजा गया

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन,। जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी में संलिप्त एक आदतन आरोपी को तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार दुग्गल (41) पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार दुग्गल, निवासी गांव रावली, डाकघर वाकनाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के माध्यम से PIT NDPS Act, 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के तहत निवारक हिरासत का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया था।

प्रदेश सरकार एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए आरोपी को तीन माह की अवधि के लिए निवारक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश जारी किए गए। आदेशों की अनुपालना में पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने 9 जून 2026 को आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वाकनाघाट क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से चिट्टा/हेरोइन की तस्करी में सक्रिय रहा है। उस पर वाकनाघाट क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों तथा अन्य युवाओं को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप हैं।

जिला सोलन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 16 आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के अंतर्गत कार्रवाई कर उन्हें निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जिला पुलिस सोलन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त आदतन तस्करों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।

#SolanPolice #DrugFreeHimachal #ChittaMafia #PITNDPSAct #SolanNews #HimachalNews #BharatKesariTV

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000