कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बेटियों का कमाल, वॉलीबॉल में जीती विजेता ट्रॉफी – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बेटियों का कमाल, वॉलीबॉल में जीती विजेता ट्रॉफी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से एक बार फिर खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की गई, जब विद्यालय की बालिका वॉलीबॉल टीम ने नालागढ़ के एंडरोला स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 24 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisement

फाइनल मुकाबले में टीम ने बद्दी यूनिवर्सिटी की बालिका वॉलीबॉल टीम को पराजित कर यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की। इस जीत के साथ टीम को ₹4100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement


विद्यालय के सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने टीम, कोचों एवं समस्त किप्स परिवार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रतिफल है।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000